POLITICS

महज कुछ घंटों में बक्सर पहुंचेगे मुख्यमंत्री,स्वागत के लिए सज-धजकर तैयार हुआ वामन मंदिर परिसर

केंद्रीय कारा स्थित वामन मंदिर में मुख्य यजमान बनेंगे CM सम्राट चौधरी, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर में वामन द्वादशी के पावन अवसर पर पौराणिक नगरी सिद्धाश्रम बक्सर पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गई है। आज बुधवार के दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर वामन मंदिर परिसर सहित पूरा शहर भक्तिमय माहौल में है।प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:20 बजे बक्सर हवाई अड्डा (नया बाजार) पहुंचेंगे। वहाँ से सड़क मार्ग द्वारा 12:30 बजे केंद्रीय कारा परिसर स्थित भगवान वामन मंदिर पहुंचेंगे, जहाँ वे मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। मान्यता है कि भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन का अवतार बक्सर की इसी धरती पर हुआ था।

 

मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हाल ही में सरकार ने मंदिर को जेल परिसर से मुक्त करने के लिए नई चारदीवारी की योजना को मंजूरी दी है, जिसके बाद मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा है।पूजा के बाद मुख्यमंत्री सोन नहर कैनाल का भ्रमण करेंगे, जहाँ दोनों किनारों पर प्रस्तावित ‘विश्वामित्र पार्क’ का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे, जहाँ जीविका दीदियों से संवाद, ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। कैनाल प्रोजेक्ट के 3D मॉडल की प्रस्तुति भी होगी।

 

जिलाधिकारी साहिला और एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डा से वामन मंदिर होते हुए चुरामनपुर तक बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। धूल नियंत्रण के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button