Blog

विश्व शिक्षक दिवस के अवसर देवढिया में छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

दो अक्टूबर गांधी जयंती को हुआ था कार्यक्रम

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- ‎राजपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय देवढिया में विद्यालय परिवार के तरफ से छात्र-छात्राओं को आज गुरुवार के दिन विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कार किया गया विद्यालय के शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में दो अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पर भाषण,निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आज गुरुवार के दिन को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा कापी और कलम देकर सम्मानित किया गया।मौके पर प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र सिंह, मुहमद असजद ,धनञ्जय मिश्र, सुशील कुमार, सन्तोष साह, मनीष कुमार, राजीव रंजन, ओमप्रकाश सिंह, राकेश कुमार तिवारी, दिलीप सिंह, जगजीवन राम, मनोज कुमार, मंजू कुमारी, कामिनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुजाता प्रिया, करूणा प्रभामय, विभा कुमारी, स्वर्णिका कुमारी एवं रात्रि प्रहरी सन्तोष कुमार सिंह थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button