CRIME

रूपापोखर गांव के व्यक्ति की हत्या कर पेड़ पर लटकाया

मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बक्सर पब्लिक न्यूज़

राजपुर:-  बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रूपापोखर गांव के रहने वाले व्यक्ति संजय राय की हत्या कर उसके शव को कैमूर जिला के एक गांव के बधार के समीप शव को पेड़ पर लटका दिया गया था। यह शव जमीन से लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा था। जिसे देख लोग कांप उठे। इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया जो जहां था वहीं से सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची रामगढ़ थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया। जिसकी पहचान होने पर इसके शव को सोमवार के दिन परिजनों को सौंप दिया गया।

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रूपापोखर गांव निवासी सत्यनारायण राय के पुत्र संजय राय को शनिवार की देर रात इसके ससुराल उत्तर प्रदेश के उसिया गांव से पहुंचे लगभग आधा दर्जन लोगों ने इसे जबरन टैंपू में बैठा कर अपने गांव की ओर ले गए। रात होने की वजह से किसी को जानकारी नहीं हु।तभी सुबह इसकी पत्नी ममता देवी तीन बच्चों के साथ गायब होने के बाद लोगों ने खोजबीन शुरू कर दिया।

 

 

इधर अपहरणकर्ताओं ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव के समीप बाधार में एक पेड़ में  इसकी हत्या कर शव को लटका दिया था। जिसके शव को वहां के स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।खोजबीन के बाद पता चलने पर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।  इसका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के बारे में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस मामले में अभी तक परिजनों के तरफ से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। राजपुर थाना अधक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। इसलिए प्राथमिकी वही दर्ज कराई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button