POLITICS

राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सर्वजन सनातन पार्टी के प्रत्याशी भीमराम ने जनसंपर्क कर जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

बक्सर पब्लिक न्यूज :- राजपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि नजदीक आते ही अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए दिन रात एक कर दिए हैं। जिसके तहत सर्वजन सनातन पार्टी के प्रत्याशी भीमराम अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचकर जनता से मुलाकात किया। क्षेत्र के लोगों ने कई समस्याओं को उनसे रखा.जिसमें सबसे अधिक समस्या भ्रष्टाचार को लेकर लोगों ने सुनाई. मतदाताओं ने कहा कि शिक्षा की बदतर स्थिति से बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की दौड़ से पीछे होते जा रहे हैं.

 

                  शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अगर जनता समर्थन करती है तो आने वाले दिनों में इसको सदन में आवाज उठाई जाएगी। भीम राम ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक स्तर पर भी बदलाव की जरूरत है.आज हमारे भारत की संस्कृति भी कई जगहों पर विलुप्त हो रही है.जिसे बचाने की जरूरत है.इस दौरान इन्होंने क्षेत्र के पसरहा लख,ओरप, धमउर, धमपुरा के अलावा अपने गांव में वृद्ध जन एवं महिलाओं से मिलकर आशीर्वाद लिया. वहीं युवाओं से संवाद कर सहयोग का अपील किया. जिसमें सभी लोगों ने भरपूर समर्थन करने का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button