राजपुर विधानसभा क्षेत्र में घर घर पहुंच कर विधायक विश्वनाथ राम ने मांगा जीत का आशीर्वाद

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशी घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिए हैं।जिसके तहत बुधवार को विधायक सह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने अपने जनसंपर्क सह विजय संकल्प यात्रा के दौरान क्षेत्र के तारनपुर,भलुहा, उत्तमपुर, हेठुआ गांव के अलावा कई अन्य गांव में पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद लिया.कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह था। घर-घर पहुंचते ही लोगों ने इनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भी इन्हें आशीर्वाद दिया. इन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि माननीय तेजस्वी यादव जी ने घोषणा किया है कि सरकार बनते ही हर घर नौकरी देंगे।
जिस वादा को हम भी पूरा करेंगे. आपके एक कीमती वोट से हमारी लड़ाई मजबूत होगी और आपकी जो भी समस्या होगी वह सदन तक पहुंचेगी.हर लोगों के जुबान पर अब प्रत्याशियों के चरित्र, विकास एवं वादों पर अब चर्चा शुरू हो गई है. गांव के हर गली चौक चौराहों पर लोग चर्चा तेज कर दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में घूम कर अपने जीत का आशीर्वाद मतदाताओं से मांगा।इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, राजपुर मुखिया अनिल सिंह, समाजसेवी तेजनारायण उर्फ हाला पांडेय, लाल साहेब सिंह, राजू सिंह, चिंटू पांडेय के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।



