POLITICS

राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किए सनातन पार्टी के विधायक प्रत्याशी भीम राम जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

बक्सर पब्लिक न्यूज़: – राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सर्वजन सनातन पार्टी के विधायक प्रत्याशी भीम राम द्वारा शुक्रवार के दिन इटाढी, खनिता, धानसोई, बन्नी, सहित दर्जनों गांव का दौरा कर अपने चुनाव चिन्ह सितार छाप पर बटन दबाकर बिजई बनाने का अपील किए। विधायक प्रत्याशी भीमराव ने इटाढी पॉलिटेक्निकल कॉलेज के समीप हुए दंगल प्रतियोगिता में शामिल होकर सभा को संबोधित किया।जहां उन्होंने कहा कि राजपुर विधानसभा क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशी जमे हुए हैं। जिन्हें मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अबकी बार अपने क्षेत्र के बेटा को सेवक के रूप में चुने।

        चुनावी प्रचार में विधायक प्रत्याशी भीम राम को लगातार मतदाताओं के मिल रहा आशीर्वाद से विरोधी खेमा में हलचल पैदा हो गया है।उन्होंने कहा कि सनातन के रक्षा के लिए सभी लोगों को एकत्रित किया जाएगा। तथा क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा रोजगार तथा स्वास्थ्य पर काम की जाएगी ताकि आने वाले पीढ़ी को हर एक प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिल सके। मौके पर पारस यादव,झाबर सिंह,नरेंद्र सिंह ,शैलेंद्र सिंह, दयाशंकर यादव, बहादुर ,सद्दाम हुसैन, अनुज राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button