राजपुर क्षेत्र के सभी समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का करेंगे काम :भीम राम

बक्सर पब्लिक न्यूज :- राजपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वजन सनातन पार्टी के प्रत्याशी भीमराम ने क्षेत्र के पत्तेज, मानिकपुर ,ओड़वार ,सुगहर, बावनबान्ध, रसेन ,बसही के अलावा कई गांव में पहुंचकर मतदाताओं से अपने में पक्ष में मतदान करने की अपील की. साथ ही बुजुर्गों,महिलाओं एवम् सभी मतदाताओं से इन्होंने जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रत्याशी भीमराम से क्षेत्र के लोगों ने अपनी कई समस्याओं को साझा किया।इनकी बात सुनने के बाद विधायक प्रत्याशी ने कहा कि आप सभी एक-एक वोट सितार छाप पर दीजिए।
आपकी हर बात को सदन तक हम पहुंचाएंगे. अगले आने वाले 6 नवंबर को अपना समर्थन देकर हमें विजयी बनाएं. उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश था. कई जगह पर नुक्कड़ सभा में इन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार काफी चरम सीमा पर है. किसी भी कार्यालय में जाने पर बगैर चढ़ावे का कोई काम नहीं होता है।आम जनमानस काफी त्रस्त है.विकास की रफ्तार भी बहुत धीमी है.पंचायत में बहुत काम अधूरा है. कई ऐसे भूमिहीन हैं, जिन्हें रहने के लिए घर नहीं है. जिन्हें पीएम आवास योजना का अभी तक लाभ नहीं मिला है .ऐसे लोगों के उत्थान के लिए हम काफी प्रयासरत रहेंगे. उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनके समर्थन में नारेबाजी भी की. मौके पर सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।



