राजद छोड़ भाजपा में शामिल होंगे राजपुर के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह

बक्सर पब्लिक न्यूज़: – बक्सर में भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने तथा बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को जीत सुनिश्चित के लिए। दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह राजपुर के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार सत्येंद्र नारायण सिंह पहले राजद पार्टी में शामिल थे।
लेकिन पार्टी के सिद्धांत और वरीय नेताओं से उबकर उन्होंने भाजपा पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया।राजनीतिक सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के अनुसार आगामी 25 मई को बक्सर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दिन ही। राजपुर के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह राजद की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि राजपुर के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह को भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी । इस संबंध में पूर्व मुखिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में शामिल होने की जो चर्चा है। उस पर 25 मई के दिन विराम लग जाएगा। पूर्व मुखिया के राजद छोड़ भाजपा में शामिल होने के चर्चा हर एक चौक चौराहे पर लोग करते देखे गए।