मेरी मिट्टी – मेरा देश कार्यक्रम के तहत, राजपुर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- बक्सर ,केंद्र सरकार के पहल पर मेरी मिट्टी – मेरा देश अभियान के तहत भाजपा नेताओं द्वारा जिले के कई गांवों का भ्रमण किया जा रहा है। तथा वीर सपूतों के घर पहुंच कर उनको नमन किया गया। वही राजपुर में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता सह जिला महामंत्री रविदास ने कहा कि इन वीरों की याद में गांव-गांव तक अभियान अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नौ अगस्त से इस अभियान की शुरुआत हुई है। जो 30 अगस्त तक चलेगा।
जिसमें सभी कार्यकर्ता शहीदों या स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंचकर उन वीरों को याद करेंगे। तथा उनके घर पहुंच कर उसके आंगन के एक मुट्ठी मिट्टी लेकर प्रदेश के अगुवाई में दिल्ली पहुंचायेंगे। जहां देश के वीरों की याद में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। अपने क्षेत्र में भी देश की आजादी के लिए योगदान होने वाले वैसे गुमनाम वीरों की तलाश भी की जा रही है।
जिन सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय, किसान मोर्चा के राजपुर मंडल अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह , लालू राय के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।