बेलहरी पंचायत के मुखिया सहित तीन घरों में चोरों ने लाखों रुपए आभूषण सहित नगदी के कि चोरी जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड क्षेत्र के बेलहरी पंचायत अंतर्गत रेका गांव में रविवार की रात तीन घरों में बड़ी चोरी की बरदात होने की मामला प्रकाश में आया है। इस चोरी की घटना में तीनों घर से करीब 70 से 80 लाख रुपए की आभूषण एवं नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। ग्रामीणों के अनुसार घटना उस समय हुई, जब सभी घर के लोग गहरी निंद्रा में थे। घर में चोरी की भनक किसी भी परिवार के सदस्य को नहीं मिली। घर में चोरी की जानकारी परिजनों को सोमवार अहले सुबह में हुई। चोरी की बरदात बेलहरी पंचायत के मुखिया जया देवी पति रवि उपाध्याय, बिपिन बिहारी उपाध्याय एवं विजय शंकर उपाध्याय उर्फ टुनटुन उपाध्याय के घर होने की जानकारी मिल रही है।
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि चोर संभवतः घर में छत के सहारे प्रवेश किए हैं। इस चोरी घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। एक घर की पीड़ित गृहस्वामी की पत्नी मोती रानी ने बताया कि उनके तीन पुत्र विनय उपाध्याय, मिथिलेश उपाध्याय और संतोष उपाध्याय बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। घर में तीनों बेटों के अलग-अलग कमरे हैं, जिनमें उनके कीमती गहने रखे हुए थे। रविवार को एक पुत्र घर आया हुआ था। रविवार की रात मोती रानी अपनी नतिनी के साथ घर के ऊपरी तल्ले पर सोने चली गईं। इसी दौरान चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए। उन्होंने पहले घर के अन्य कमरों में सो रहे सदस्यों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि कोई शोर न मचा सके।
इसके बाद चोरों ने तीन कमरों का ताला या कुंडी खोलकर वहां रखे करीब लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। सोमवार की सुबह पीड़िता को उनके पुत्र ने चोरी की जानकारी दी। कुछ इसी तरह चोरों ने मुखिया एवं एक अन्य घर में चोरी का अंजाम दिया। पीड़ित गृहस्वामी सह मुखिया प्रतिनिधि रवि उपाध्याय ने बताया कि तीनों घर मिलाकर लगभग 80 लाख रुपए मूल्य के आभूषण एवं नगदी अज्ञात चोर ले भागे है। इधर इस संबंध में पीड़ित परिवारों द्वारा अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम एवं डीआईयू टीम मामले की जांच कर रही है। जरुरत पड़ी तो डॉग स्क्वायड की भी बुलाया जा सकता है।



