
बक्सर पब्लिक न्यूज़
बक्सर :- जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम प्रभात कुमार ने रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बक्सर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। जिसके लिए कार्य योजना बनाई गई है।
इस पर सेंट्रल रेलवे के द्वारा स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्द ही बोर्ड में इसका प्रेजेंटेशन होगा। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरंभ हो जाएगा। यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं मिल सकेगी जो उन्हें विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशनों पर मिला करती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पटना से बक्सर, पटना से मोकामा और पटना से जहानाबाद के लिए यात्री ट्रेनों के समय अवधि ठीक किए जाने की आवश्यकता है।
इस पर भी कार्य चल रहा है। जल्द ही बक्सर से पटना जाने के लिए यात्रियों की सुविधा अनुसार ट्रेनों का समय परिवर्तन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य प्रयास भी किए जाएंगे।