बक्सर पुलिस द्वारा 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- यूपी और बिहार का कुख्यात अपराधी अमित सिंह को कोलकाता पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बक्सर पुलिस ने 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। जबकि उस पर रोहतास, बक्सर, में हत्या के दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे। जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस को एक हत्याकांड में उसकी तलाश थी। कोलकाता पुलिस ने उस मामले में कुल छह अपराधियों में पांच को गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि अमित सिंह फरार चल रहा था। तकनीकी साधनो तथा मुखबिरों के सहारे जब कोलकाता पुलिस ने उसे वाराणसी के शिवपुरी इलाके से गिरफ्तार किया तथा उसका नाम पता पूछा तो वह अपना परिचय बक्सर के बड़की कोठिया गांव के अमित सिंह के रूप में बताया। इसके बाद जब कोलकाता पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क स्थापित किया तो पता चला कि उस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। बता दें कि अमित सिंह पहली बार तब सुर्खियों में आया था। जब उसने अपने साथी कुख्यात चंदन गुप्ता के साथ मिल रोहतास में हत्या करने का मामला आया था। इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी।
इधर फरार रहने के दौरान वह कई हत्याओं जैसी घटनाओं को अंजाम दे पुलिस के नाम में दम कर रखा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद कोलकाता पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर ले चुकी है। वही माना जा रहा है कि बक्सर के साथ ही अन्य जिलों की पुलिस भी उसे रिमांड पर लेगी। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी बक्सर पुलिस के लिए सुकुन भरी खबर है।