POLITICS
बक्सर के सभी विधानसभा सीटों का रुझान

बक्सर पब्लिक न्यूज: – जिले के बाजार समिति के प्रांगण में शुक्रवार को चल रहे मतगणना के तहत पहले चरण की मतगणना पूरी होने तक तीन सीट बक्सर, डुमरांव व राजपुर में एनडीए आगे तथा ब्रह्मपुर में राजद को बढ़त है।
बक्सर विधानसभा में बीजेपी के आनन्द मिश्रा को 3890 तो कांग्रेस के संजय तिवारी 1173, वही अभिमन्यु सिंह बीएसपी 230 व जनसुराज के तथागत को 245 मत प्राप्त हुए है।
इस तरह बीजेपी के आनन्द मिश्रा 2717 से आगे चल रहे है।
जबकि, राजपुर से जदयू के संतोष निराला को 2988, कांग्रेस के विश्वनाथ राम को 2152, बीएसपी के लालजी राम को 849 व जनसुराज के धनन्जय पासवान को 319 मत प्राप्त हुए है। इस तरह संतोष निराला 836 मत से आगे चल रहे है।



