प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- राजपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार के दिन जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख तथा जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहां जिला अधिकारी द्वारा सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई।

वही जीविका दीदी वो कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अनुमंडलीय लोग शिकायत पदाधिकारी द्वारा आम जनों को लोक शिकायत तथा लोक शिकायत से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 5 जून 2016 को सरकार द्वारा लोक जन शिकायत कानून लागू किया गया था। जिसके तहत 60 दिनों के अंदर किसी भी वाद का निवारण किया जाता है। उनके द्वारा बताया गया कि अनुमंडल स्तर के शिकायत को अनुमंडलीय लोग शिकायत पदाधिकारी के समक्ष तथा जिला अस्तर के शिकायत को जिला लोक शिकायत पदाधिकारी के समक्ष अपील दर किया जा सकता है।

वही वरीय उपसम्हर्ता प्रमोद कुमार द्वारा भूमि से संबंधित जानकारी दी गई। जबकि मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार के महत्वकांछी योजना स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। जबकि जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जन वितरण और राजपुर प्रखंड मे संचालित 99 जन वितरण दुकानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजपुर प्रखंड द्वारा आधार स्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जो बधाई के पात्र है जिला पदाधिकारी द्वारा इंदिरा आवास के लाभुक को मकान के चाभी देकर सम्मानित किया गया।

जहां कई विभाग के द्वारा स्टार लगाकर लोगों की समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्र ,वरीय उपसमाहर्ता प्रमोद कुमार, राजपुर मुखिया अनिल सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, अंचलाधिकारी सोहन राम , प्रखंड राजस्व पदाधिकारी श्रुथि राज ,स्वच्छता समन्वये रूपेश कुमार सिंह, मनरेगा पीओ मोहम्मद सज्जाद जहीर, राजपुर CHC प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार, तियरा मुखिया प्रतिनिधि रामावतार राम ,अकबरपुर मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ,नागपुर मुखिया शैलेंद्र सिंह, समहुता मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल, धनसोइ मुखिया तुलसी साह, खरहना मुखिया जगलाल चौधरी , सहित अन्य कर्मी वो पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे । वही खीरी में भी जनसंवाद कार्यक्रम किया गया।