OTHERS

पूर्वजों की याद में पुष्प अर्पित कर, किया गया भजन कीर्तन

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत अंतर्गत ताजपुर गांव में पूर्वजों की याद में बुधवार के दिन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजपुर निवासी स्वर्गीय श्यामनारायण तिवारी के दूसरा पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ताजपुर में बुधवार के दिन मनाया गया।

जहां उनके पुत्र सतीश तिवारी, सतेंद्र तिवारी ,धर्मेन्द्र तिवारी, सहित अन्य परिजनों तथा मौजूद लोगों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तथा उनके बताएं राह पर चलने का संकल्प लिए। ज्ञात हो की स्वर्गीय तिवारी कीर्तन गायन में काफी चर्चित थे जिनके याद में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया     

जहां मनोहरपुर, छतुपुर, खीरी, ददुरा, दयालपुर, सीतापुर, धोबही, मधुबनी सहित अन्य गांव के कीर्तन मंडली सामिल हुई। मौके पर मिथलेश कुमार पांडेय, कीर्तन गायक आनंद तिवारी, शिक्षक सरोज तिवारी, हरेंद्र मिश्रा, हृदय सिंह, रोहित कुमार ओझा, अरुण कुमार पांडे उर्फ छांगुर पांडे ,टुनटुन पांडेय सहित अन्य कई लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button