तियरा में 25 सितंबर को लगेगा बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप,बिजली सम्बन्धी वादों का होगा निपटारा

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तियरा में 25 सितंबर दिन गुरुवार को बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए तियरा विद्युत कनिए अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि विभाग के वरीय पदाधिकारी के आदेशा अनुसार तियरा बघेलवा मोड स्थित 25 सितंबर दिन गुरुवार को कैंप का आयोजन किया जाएगा।जहां बिजली संबंधी सभी शिकायतें सुनी जाएगी। जैसे बिजली बिल सुधार, मीटर रीडिंग, तार, पोल, सहित बिजली से संबंधित सभी प्रकार के शिकायत दर्ज की जाएगी।
जिसके लिए उपभोक्ता कैंप में पहुंच कर अपनी समस्या संबंधी आवेदन दे सकते हैं। बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि विभाग के द्वारा मौके पर मौजूद कर्मियों द्वारा कुछ मामलों का मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा।साथ ही अन्य मामलों को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कैंप में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर बिजली संबंधी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।जिसके लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक कैंप में बिजली कर्मी मौजूद रहेंगे।



