सागराव रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड क्षेत्र के श्री रामलीला समिति सागराव में मंगलवार की रात धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला में मिथिला नरेश राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर के लिए धनुष यज्ञ के आयोजन का दृश्य दिखाया गया।कथा अनुसार, जनक के दरबार में देश-विदेश के राजा धनुष तोड़ने का प्रयास कर विफल रहे, यहां तक कि लंकापति रावण और बाणासुर भी धनुष को हिला तक नहीं सके। तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने शिवधनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया।
धनुष टूटने की गर्जना से पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।आज की लीला में राजा जनक के रोल में संजय पांडेय, परशुराम में संतोष कुमार पांडेय, महर्षि विश्वामित्र में अजय पांडेय, श्रीराम में अमृत पांडेय, लक्ष्मण में सत्यम पांडेय, माता सीता में शिवम् कुमार पांडेय, रावण में पप्पू पांडेय और बाणासुर के रोल में शिवजी पांडेय ने सजीव अभिनय किया।लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



