
बक्सर पब्लिक न्यूज़
राजपुर :- थाना क्षेत्र के बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर तियरा इफको बाजार के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला चिंता देवी की मौत हो गयी। घटना के संबंध मली जानकारी के अनुसार यह खेत में धान रोपनी करने के लिए जा रही थी।
गांव से बाहर निकल कर रोड को पार कर रही थी। तभी अचानक कोचस की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर ने इनमें जोरदार धक्का मार दिया। जिसके धक्के से यह बुरी तरह से जख्मी होकर गिर पड़ी। ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने इसे निजी क्लीनक में ईलाज के बाद सदर अस्पताल बक्सर में भर्ती कराया।जहां से बेहतर इलाज के लिए इसे वाराणसी रेफर किया गया।
तब तक रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस घटना की सूचना राजपुर अंचलाधिकारी को दी गयी।सीओ सोहन राम के निर्देश पर पहुंचे हल्का कर्मचारी ने जांच कर रिपोर्ट सौंपा।