ग्रामीण क्षेत्र के छात्राएं भी कंप्यूटर के शिक्षा से हो रहे लाभान्वित, कंप्यूटर शिक्षा सबके लिए जरूरी- शिक्षक डब्लू पाठक
बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर /धनसोइ ,हाईटेक और डिजिटल जमाने में कंप्यूटर कोर्स की शिक्षा सभी के लिए जरूरी होती नजर आ रही है। आजादी के बाद शिक्षा के अलख में कलम दवात और किताब से काम चलता था। अब के जमाने में टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है। जिसमें कंप्यूटर की शिक्षा के काफी महत्व हो गई है। जिसका जिता जागता उदाहरण है।ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान जहां के डायरेक्टर को बेहतर शिक्षा के लिए कई बार पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
जिसके तहत धनसोइ आई मास कंप्यूटर सेंटर के संचालक डब्लू पाठक ने बताया कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश आगे बढ़ रहा है। उसी में आम जनों के लिए कंप्यूटर की शिक्षा काफी जरूरी हो गई है। कंप्यूटर शिक्षा के सहारे छात्र-छात्रा अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। कंप्यूटर शिक्षा की जरूरत शिक्षा, व्यवसाय ,रेलवे ,कार्यालय ,बैंक, मीडिया संस्थान, सहित अन्य जगह पर उपयोगी हो गई है। धनसोइ आई मास कंप्यूटर सेंटर से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को जहां उज्जवल बना रहे हैं।

वही आज भी कई ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्र शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन तथा देश के लिए समर्पित होने का संकल्पित हो रहे हैं।संस्थान में पढ़ने वाले छात्र अमीषा कुमारी, सारिका कुमारी, सोनम कुमारी, विजयलक्ष्मी, संजनी कुमारी, धनु कुमार, खुर्शीद अंसारी, अरमान आलम, मेराज आलम, मुकेश कुमार, रवि किशन, अजय प्रसाद, विशाल कुमार, धीरज कुमार, आदि सभी ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं।



