OTHERS

इंटरनेट के दुनिया में रिल बनाकर स्टार बनी विनीता कुमारी, बधाईयो का लगा तांता

दूसरे महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्रोत

कैमूर /बनारस पब्लिक न्यूज़:– लोग कहते हैं कि जब हौसला बुलंद हो तो कोई भी कार्य आसानी से किया जा सकता है। जिसका जीता जागता उदाहरण हम आपको बताने जा रहे हैं। जो इंस्टाग्राम पर रिल बनाकर आज फेमस हो चुकी एक महिला है। जो आज परिचय के लिए मोहताज नहीं है, जिनके लाखों सब्सक्राइबर है। जो कैमूर जिले के एक गांव के रहने वाली विनीता कुमारी हैं।

हाल हि में वह यूपी के बनारस में रहकर अपने बाल बच्चे और सासू मां की सेवा के अलावे जो समय बचता है। इस समय इंस्टाग्राम पर कुछ रिल बनाकर आज पूरी दुनिया में फेमस हो चुकी हैं। विनीता कुमारी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एक कुशल गृहणी होने के नाते छोटे-छोटे बच्चों को संभालना साथ हि पति और सासू मां के लिए भोजन बनाना यह रोज की दिनचर्या है। फिर बचे हुए कुछ समय निकालकर रिल बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा ससुराल पक्ष कभी भी हमें रिल बनाने से मन नहीं किया। बल्कि इस काम के लिए पति का हमेशा साथ मिला। जिसके कारण आज इंटरनेट की दुनिया में अच्छी पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के दुनिया में कोई भी व्यक्ति कुछ अच्छा करके रातों-रात स्टार बन सकता है। यह महिला इंटरनेट की दुनिया में अब एक अच्छे स्टार के रूप में पहचान बन चुकी हैं। अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिन में गांव समाज और अपने लोगों से ही ताना सुनने को मिल रहा था लेकिन आप वही लोग प्रशंसा करने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button