आरा में भास्कर समिति के मासिक बैठक सम्पन्न,समिति के सदस्यों द्वारा कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा

आरा/बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- आरा सिमोरा सदन परिसर में भास्कर समिति के मासिक बैठक किया गया। जिसका संचालन और अध्यक्षता समिति के सदस्य चंद्रशेखर मिश्र द्वारा किया गया। जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने समिति के उत्थान के लिए बारी-बारी से अपना मंतव्य रखें जहां सभी सदस्यों ने समिति के लिए भूमि आवंटित और भवन बनाने के लिए बातें रखी गई।जिस पर समिति के सदस्यो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सहयोग प्रदान करने की बात कही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की मौजूदगी में पत्रकार मीडिया मंडल के प्रभारी का गठन किया गया।

जहां सर्व सहमति से जयशंकर पांडे जी को समिति के पत्रकार मीडिया प्रभारी के कार्यकारी सूचना मनोनीत किया गया। उक्त अवसर पर सुनील कुमार मिश्रा, डॉक्टर शंभू शरण पाठक, मुन्ना मिश्रा ,राम किशोर मिश्रा, योगेंद्र पाठक,शंकर पांडे ,महेश कुमार पांडे ,मनोरंजन कुमार मिश्रा, संजय मिश्रा, रंजन कुमार मिश्रा,सच्चिदानंद मिश्र ,राघव मिश्रा, संजय कुमार के अलावे में समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
समिति के अध्यक्ष द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी लोग अपने-अपने गांव में रहने वाले शक्लदीपी ग्राम परिवार के सूची बनाकर समिति कार्यालय को उपलब्ध करावे जिससे समिति को और विस्तृत करने में सहयोग मिले।



