CRIME
अकबरपुर में एक व्यक्ति के घर हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर पब्लिक न्यूज़
राजपुर :- थाना क्षेत्र के अकबरपुर में बुधवार के रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा घर में प्रवेश कर कीमती वस्त्र, गहना और घर में रखे कुछ नगद रुपए को चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है, घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर निवासी संजय यादव के घर रोज की तरह घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए की अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे से घर में प्रवेश कर घर में रखे समान को चोरी कर ली है।
घटना के बाद बुधवार के सुबह घर के सदस्य जगे तो सभी समान बिखरे पड़े थे। जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी गई। थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का मांग की है।